रायपुर नगर निगम के ज़ोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा “बंटी” ने किया पदभार ग्रहण

Chhattisgarh

रायपुर :  रायपुर नगर पालिक निगम ज़ोन क्रमांक 2 के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी ने आज शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह स्तिथ ज़ोन कार्यालय के नवनिर्मित अध्यक्ष भवन में पदभार ग्रहण करने से पूर्व सर्वधर्म प्राथना का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर के पुजारी  , और मुस्लिम में मौलाना साहब , गुरुद्वारे से ज्ञानी और चर्च से फ़ादर  की उपस्थिति रही । तत्पश्चात रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर  एज़ाज़ ढेबर  और रायपुर उत्तर विधायक  कुलदीप जुनेजा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया ।

इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा  , रायपुर ग्रामीण के विधायक  सत्यनारायण शर्मा  , संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधायक  विकास उपाध्याय  , सभापति प्रमोद दुबे  , महिला आयोग की अध्यक्षा  किरणमयी नायक  ,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा  , राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिज़वी  , हज कमेटी के अध्यक्ष  असलम खान  , धमतरी में पूर्व विधायक  गुरुमुख सिंह होरा  , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गिरीश दुबे , और सभी रायपुर नगर निगम के एम आई  सदस्य और जोन 2 के सभी पार्षदगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *