जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना का मामला,कांसाबेल बगीचा रोड में आए दिन दुर्घटनाा होती रहती है जिस पर महुवाडीह गांव के लोग काफ़ी समय से स्टॉपर की मांग कर रहे थे जिस पर नव पदस्थ बगीचा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने अपने ज्वाइनिंग के 10 दिन के भीतर सरपंच के सहयोग से स्टॉपर लगवा दिया हैताकि रोड में किसी प्रकार का कोई दुर्घटना ना घटे।
मंगलवार को गांव की सरपंच कविता देवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मजूदगी में इसका विधिवत उद्धघाटन भी किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित बगीचा पुलिस स्टाप भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है की आये दिन दुर्घनाओं के मद्देनजर, यहाँ की जनता लम्बे समय से स्टॉपर की मांग कर रही थी। महुवाडीह गांव दो दो चौराहे पर स्थित है. यह गांव कुनकुरी, सीतापुर, बगीचा, कांसाबेल व सरगुजा के कई गांव को जोड़ता है. यहाँ के लोगों ने बगीचा थाना प्रभारी और नये सरपंच कविता देवी का आभार ब्यक्त किया और हर्ष जताया है.