रायपुर : जिला दुर्ग पुलिस के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर कोरोना से लड़ रहे मरीज एवम उनकी सेवा दे रहे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी जो कॉविड सेंटर में मौजूद हैं उनकी सुनी कलाई के लिए हमारे द्वारा रीति रिवाज के तौर पर रक्षा का प्रतीक राखी व कोरोना से सुरक्षा का प्रतीक मास्क और उसके साथ मिठाई एवं रक्षाबंधन एवम मंगल स्वास्थ्य की कामना हेतु पत्र प्रेषित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि कोरोना से लड़ रहा व्यक्ति अकेला नहीं हम सभी खाकी पहने हर व्यक्ति परिवारिक सदस्य के भाति आपके साथ हैं। समस्त शहरवासियों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।