SSP अजय यादव ने किया पुरानी बस्ती का निरीक्षण किया

Chhattisgarh

रायपुर : आज दिनाँक 28/ 07/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ,जिला रायपुर द्वारा निर्धारित रोस्टर अनुसार थाना पुरानी बस्ती का निरीक्षण किया गया, छेत्र में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  का वार्षिक निरीक्षण पेंडिंग अपराधों,पेंडिंग मर्ग, पेंडिंग गुम इंसान, पेंडिंग शिकायतों, थाने में रखें जाने वाले रजिस्टरों पर मुख्य रूप से रहा।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अनावश्यक रूप से पेंडिंग अपराध, मर्ग, शिकायत पर विवेचक अनुसार जानकारी लिया गया तथा समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द निकाल करने का निर्देश दिया गया।


निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोरोना काल में बचाव के साथ बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया, साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों के कार्य में आ रहे दिक्कतों और व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना गया।इस दौरान थाने में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक मनोज ध्रुव, थाना प्रभारी राजेश सिंह, सब इंस्पेक्टर अरुण मरकाम,एवं थाने के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *