बीजापुर : जिला बीजापुर में 28 जुलाई को माओवादियों के शहीदी सप्ताह को ध्यान में रखते हुये दिनांक 27.7.2020 को डीआरजी की पार्टी थाना तोयनार एवं कुटरू से गुमनेर के जंगल में माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुये थे ।
इसी दौरान दिनांक 28.7.2020 के सुबह 08ः30 बजे पुलिस बल गुमनेर के जंगलों में पहुचीं जहां माओवादी शहीदी सप्ताह मनाने के लिए एकत्रित हुये थे । पुलिस पार्टी को देखकर माओवादी फायरिंग शुरू कर दिये, जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा भी माओवादियों को मुहतोड़ जवाब दिया गया । जिससे माओवादी पुलिस को भारी पड़ता देख जंगल एवं पहाड़ का आड़ लेकर भाग खड़े हुये ।
मुठभेड़ पश्चात जंगल का सर्च करने पर मौके से 03 टेंट, 10 पिट्ठू बैग, 01 कुकर बम,कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, नक्सली वर्दी, दवाईया, माओवादी साहित्य, नक्सली फोटोग्राफ, एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया ।