बीते रात एक महिला डॉ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. कबीर नगर पुलिस कार्यवाही पर जुटी

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर :  राजधानी रायपुर के कबीरनगर थाना क्षेत्र के डॉ पूर्वा साहू, पिता भास्कर साहू, उम्र करीब 29 साल निवासी अविनाश प्राईड हीरापुर निवासी ने दिनांक 22 जुलाई व 23 जुलाई 2020 के दरमियानी रात को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली ।

कबीर नगर थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि आज सुबह डाक्टर पुर्वा साहू के उठकर बाहर नहीं आने एवं फोन काल का रिप्लाई नहीं देने से आस पड़ोस के रहवासियों द्वारा उन्हें जगाने का एवं बाहर बुलाने का प्रयास किया गया , जो बाहर नहीं आने पर अविनाश प्राईड  के निजी सुरक्षा गार्डों के मदद से उनके निवास के दरवाजा को तोड़कर घर भीतर जाकर देखने पर डॉक्टर पूर्वा साहू के शव को बेड रुम पंखे पर दुपट्टे से फांसी लगाकर लटका हुआ पाया गया , जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम  कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया एवं पंचनामा बाद शव पीएम हेतु एम्स रायपुर रवाना किया गया। थाना प्रभारी जायसवाल ने बताया कि  मृतिका पूर्व में रामकृष्ण हॉस्पिटल एवं संकल्प हॉस्पिटल में सेवा दे चुकी है और वर्तमान में NEET( पीजी) के इंट्रेंस एक्जाम की तैयारी कर रही थी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *