चित्रा पटेल : रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश में आज फिर 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें से रायपुर से 21, कोरबा से 4, बेमेतरा से 4 और मुंगेली 1 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। बता दें रायपुर से मिले 21 कोरोना पॉजिटिव जिसमें से 3 पीजी डॉक्टर शामिल हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 876 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 940मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।