रविन्द्र चैबे से रायपुर नगर निगम के 8 नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों सहित महापौर एजर ने की सौजन्य भेंट

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर :  नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर उत्तर विधायक  कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी, मन्नू विजेता यादव, मनी राम साहू, घनष्याम छत्री, प्रमोद मिश्रा, आकाष दीप शर्मा, श्रीमती निषा देवेन्द्र यादव ने सौजन्य भेंट की । ज्ञात हो कि नगर निगम सभापति  प्रमोद दुबे नगर निगम रायपुर के जोन 4 के पदेन अध्यक्ष निगम अधिनियम के तहत हैं।
प्रदेष के कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे ने नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों को निर्वाचन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं एवं अपने जोन क्षेत्र व सम्पूर्ण राजधानी शहर रायपुर के विकास व निर्माण के कार्य में सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर जनअपेक्षाओं को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पूर्ण करने का संकल्प लेकर जनता व शहर की सेवा में पूरी तरह जुट जाने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *