दिल्ली : KGMU धर्मांतरण मामले की जांच STF की सौंपी गई , STF ने KGMU से रिकॉर्ड मांगे STF के डिप्टी SP प्रवेश शुक्ला को मिली जांच CM ने KGMU मामले की जांच STF की दी रमीजुद्दीन के फ़ोन से मिले है अहम सबूत डॉक्टर्स और मॉडल को फँसाता था रमीजुद्दीनडॉ० परवेज़ से रमीजुद्दीन के संबंधों की जाँच करेगी STFफ़रारी के दौरान रमीजुद्दीन के खाते में आए लाखों रुपये।
KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, फरारी के दौरान डॉक्टरों से संपर्क और संदिग्ध फंडिंग का दावा
लखनऊ: केजीएमयू धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी रमीज मलिक 18 दिनों की फरारी के दौरान कई डॉक्टरों के संपर्क में था और फरारी के लिए लाखों रुपये खर्च किए। यह राशि संदिग्ध खातों से भेजी गई, जिनमें प्रतिबंधित संगठन PFI से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपी को महंगे वकील हायर करने की कानूनी सलाह भी मिली थी।