रायपुर : @Vishwadeep ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सांसद निधि, विधायक निधि, अधोसंरचना मद तथा डीएमएफ के अंतर्गत चल रहे सभी विकास और निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रगतिरत कार्यों को तत्काल गति देते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए और उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए।नगर निगम मुख्यालय Mahatma Gandhi Sadan में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने विधानसभा क्षेत्रवार, जोनवार और वार्डवार चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं और जोन कमिश्नरों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को स्थल पर तेजी से आगे बढ़ाते हुए जनहित और जनसुविधा को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

आयुक्त विश्वदीप ने संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कार्यों की गहन समीक्षा की और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।समीक्षा बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े व इमरान खान, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, अधीक्षक (विज्ञापन) पद्माकर श्रीवास सहित जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता मौजूद रहे।