बड़ी खबर..घर में घुस कर चोरी करने वाला चोर पुलिस के हत्थे…मामला.. लोदाम चौकी

Chhattisgarh

जशपुर : जशपुर जिले के लोदाम चौकी प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि लोदाम चौंकी के क्षेत्र के पुष्पा बाई निवासी लोदाम की 11 अप्रैल को चौकी लोदाम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके घर घुसकर उसका मोबाइल चोरी कर लिया है, पर से चौकी लोदाम में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में सायबर सेल जशपुर मनोज हनौतिया के सहयोग से चोरी किए हुए मोबाइल को आरोपी महाराणा भगत निवासी लोदाम के पास जप्त किया गया, जो घटना दिनांक को रात्रि में पुष्पा बाई के घर घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी महाराणा भगत को रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया ,भास्कर शर्मा चौकी प्रभारी लोदाम , पंकज तिर्की, और प्रकाश मिंज के द्वारा कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *