चित्रा पटेल : रायपुर : कोरोना के पॉजिटिव केश में बढ़ोतरी,. नये 63 कोरोना के मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 628 हो गई है.
आज कोरोना के पॉजिटिव मिले 63 नए मरीजों में से कोरबा 40, रायगढ़ 13, रायपुर 3, राजनांदगांव 2, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर-कोरिया में 1-1 संक्रमित मिले हैं. राज्य कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड डेस्क ने इसकी पुष्टि कर दी है. सभी जिला प्रशासन को सूचित किया गया और सभी को हॉस्पीटल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है.