छत्तीसगढ़ : बैकुंठपुर सैनिकों का वार्षिक परेड और कीट निरीक्षण शनिवार को नगर सेना कैंप तलवापारा बैकुंठपुर में नगर सेना के संभागीय सेनानी राजेश पांडेय ने किया।
गौरतलब है कि वर्ष में एक बार संभागीय सेनानी की ओर से संभाग के सभी जिलों के जवानों का टर्न आउट परेड एवं कीट का निरीक्षण किया जाता है। इसमें विभाग की ओर से दी गए सभी शासकीय सामानों की जांच की जाती है। शनिवार को संभागीय सेनानी ने पहले परेड की सलामी ली फिर जवानों के कीटों का निरीक्षण किया। संभागीय सेनानी ने अनुशासन पूर्वक ड्यूटी करने के लिए जवानों को कहा। कार्यक्रम में जिला सेनानी कोरिया शेखर नारायण बोरवणकर, जिला सेनानी सरगुजा शिवकुमार कठोतिया, सूबेदार सुखदेवराम बैक, उपनिरीक्षक एम.दीपेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक एम.रवी, रूद्र शर्मा, वशिष्ट शर्मा, महेश मिश्रा सहित 200 महिला एवं पुरुष सैनिक उपस्थित थे।