चित्रा पटेल ; पत्थलगांव : जशपुर जिला के पत्थलगांव थाना ने कल शाम को शराब रेट कार्यवाही की पत्थलगांव पुलिस की सूचना मिलने पर ग्राम पलिडिह के खिरोधर यादव पिता राम रतन यादव उम्र 40 के द्वारा अवैध शराब बिक्री कर रहा है जिस पर

थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा कल शाम 8बजे आरोपी को रंगे हाथ 14 लीटर से अधिक अंग्रेजी और देशी शराब बरामद किया गया। आरोपी खिरोधर यादव विरुद्ध 34,2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पत्थलगांव पुलिस टी आई संत लाल आयाम , एस आई भास्कर शर्मा, आरक्षक रामेश्वर सतरांज के द्वारा मुखबिर सूचना पर यह कार्यवाही की गई थी।
पत्थलगांव पुलिस एस आई भास्कर के द्वारा नागरिकों से अपील भी की गई की अगर अवैध शराब बेचने की सूचना मिलती है तो तत्काल थाना प्रभारी के नंबर पर सूचना देवे ताकि अवैध शराब की बिक्री रोकी जा सके ।