रायपुर : अभनपुर में गोबरा नवापारा थाना इलाके में डायल 112 में तैनात आरक्षक तुलसीराम भोई की आज तड़के सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई है
सूत्रों के अनुसार आज सुबह तढ़के में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। बैच क्रमांक 1184 के आरक्षक तुलसीराम भोई की रात में नाइट शिफ्ट ड्यूटी डायल 112 में लगाई गई थी. ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई, तो उन्होंने डायल 112 के चालक उमेश साहू से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले चलने को कहा. इलाज के दौरान ही आरक्षक हार्ट अटैक आने से सांसे रूक गई।
डॉक्टर ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी और थाना प्रभारी ने उनके परिजन को खबर दिया तथा आगे की कार्यवाही की गई