पत्नी की हत्या करने के बाद…पति ने खुद.पुलिस को कॉल करके दी सूचना..फिर पति हो गया फरार : थाना पत्थलगांव

Chhattisgarh

जिला जशपुर : पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मदनपुर इंजकों पत्थलगांव में आज सुबह मृतिक के पति कन्हैया बंजारे ने अपनी पत्नी अनुराधा बंजारे की सुबह 9:00 बजे के आसपास धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और ओर हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस को फोन कर जानकारी दिया कि वह अपने छोटी पत्नी अनुराधा बंजारे का चाकू से मारकर हत्या कर दिया है सूचना पाकर तुरन्त पत्थलगांव पुलिस थाना प्रभारी संत लाल आयाम अपने स्टाफ के साथ मौके पर जांच के लिए रवाना हुए घटना स्थल कन्हैया का घर जाकर देखा तो अनुराधा का चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दीया गया है और घटना को अंजाम देकर कन्हैया फरार हो गया है।

प्राथमिक जांच कार्यवाही से पता चला है कि कन्हैया के दो पत्नी है दोनों से शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करते रहता था , कुछ दिन पहले से लगातार शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता रहता था और आज सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और अपनी पत्नी का हत्या कर दिया ….पुलिस के द्वारा जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *