महापौर ने दिया मानव सेवा का एक और सुंदर जीवंत परिचय

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर -महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की संकट कालीन अवधि में आज मानव सेवा का एक और सुंदर जीवंत परिचय रायपुर के मुकबधिर होस्टल कोपलवानी सुन्दर नगर, श्याम नगर वृद्धा आश्रम, मदर टेरेसा संस्था कटोरा तालाब, कुष्ट बस्ती मोवा एवं मंडी गेट मे देखने को मिला, जब महापौर श्री ढेबर की अगुवाई में नगर निगम रायपुर के पार्षद  बंटी होरा, कामरान अंसारी, प्रमोद मिश्रा, पूर्व पार्षद  राधेश्याम विभार,  जसबीर सिंह ढिल्लन की उपस्थिति में सभी ने मास्क के साथ दैनिक जीवन की ज़रूरी चीजों यथा आलू, प्याज़, तेल, हरी सब्ज़ियाँ- कुम्हड़ा, भिंडी, केला, टमाटर, लौकी, शक्कर, दाल जैसी आवश्यक सामग्री महापौर  एजाज़ ढेबर जी के द्वारा मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंस का पूर्ण पालन करते हुए बाटा गया.महापौर  ढेबर ने सभी से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करने का एक बार फिर आवाहन नगर निगम रायपुर की ओर से समाज हित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *