शून्यकाल में विपक्ष ने उठाया उत्पादन से अधिक धान खरीदी का मामला

Chhattisgarh

रायपुर : विधानसभा अपडे : 21 मार्च 2025, आज विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन।शून्यकाल में विपक्ष ने उठाया उत्पादन से अधिक धान खरीदी का मामला।

विपक्ष ने स्थगन लाकर चर्चा कराने की मांग की..नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा

प्रदेश में जितनी धान की उत्पादन हो रही है, उससे ज्यादा खरीदी हो रही है.13 हजार करोड़ से अधिक की गड़बड़ी हुई है.

विधायक उमेश पटेल ने कहा,प्रदेश में धान उत्पादन की तुलना में 36 फीसदी अधिक खरीदी हुई है. यह बहुत बड़ी गड़बड़ी को दर्शाता है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश में 110 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ है

जबकि 149 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई है… दूसरे राज्यों से धान लाकर खपाया जा रहा है..
इसलिए इस पर चर्चा कराया जाना चाहिए.

आसंदी से डॉ रमन सिंह ने कहा, प्रश्नकाल के दौरान भी इस विषय पर चर्चा हुई है.इस मुद्दे पर पर्याप्त चर्चा और जवाब आ चुका है.इसलिए इसे अग्राह्य किया जाता है.

इस पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

कांग्रेस विधायकों ने इस मामले में नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *