सी एम भूपेश बघेल जी ने कोरोना को हराने मजबूती से लगी युवा कांग्रेस को दी बधाई : शेख मुशीर

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 03 अप्रैल 2020,आज एक वीडियो द्वारा बयान जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा पूरे देश भर में मज़बूती से कोरोना से लड़ने चलाये जा रहे अभियान ” मेरी जिम्मेदारी ” की सराहना करते हुये भारतीय युवा कांग्रेस को बधाई दी और इससे देश के हज़ारो लाखों लोगों की जो मदद युवा कांग्रेस कर रही है ऐसे ही मदद पूरे देश मे युवा कांग्रेसी करते रहे इस की कामना की है।

साथ मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेश भर में युवा कांग्रेसियों द्वारा जो कार्य जरुरतमंदो के लिये अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है उस पर भी प्रसनन्ता जाहिर करते हुऐ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस को बधाई देते हुये इस कोरोना नामक बीमारी को हराने तक मैदान में डटे रहने की बात कही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस और छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई देने और कोरोना से लड़ी जा रही इस लड़ाई में उनका मनोबल बढ़ाने पर अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है ।यह जानकारी एक विज्ञप्ति द्वारा प्रवक्ता शेख मुशीर ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *