छत्तीसगढ़ : रायपुर छ ग में दिनांक 22.12.2018 की रात्रि थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजू ढ़ाबा के पहले निर्माणाधीन टोल नाका के पास एक
ईनोवा वाहन क्रमांक एम एच/05/ बी बी/8010 का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर तत्काल थाना मंदिर हसौद की टीम घटना स्थल पर रवाना होकर जाकर देखी तो उक्त ईनोवा वाहन एक्सीडेंट होकर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी तथा वाहन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था। पुलिस टीम द्वारा ईनोवा वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की एवं सीट के नीचे अलग – अलग पैकेटों में गंाजा रखा होना पाया गया। जिस पर थाना मंदिर हसौद में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 403/18 धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। ईनोवा वाहन में 60 अलग-अलग पैकेटों में रखें कुल 128 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 5,50,000/- (पांच लाख पचास हजार रूपये) तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा वाहन क्रमांक एम एच/05/बी बी/8010 को जप्त किया गया। टीम द्वारा वाहन मालिक के संबंध में पतासाजी किया जा रहा है तथा अज्ञात आरोपी की भी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।