रायपुर : बृजमोहन अग्रवाल ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु रायपुर वासियों में वितरित करने के लिए 10 हज़ार थ्री लेयर मॉस्क तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने उपयोगी होम्योपैथी दवाई आज पुनः भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी। अग्रवाल अपने आवास से ही शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं पर नज़र बनाये हुए है। जनसुविधाओं के संबंध में नगर निगम,जिला प्रशासन आदि को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे है।