रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आम जनता को संदेश दिया है कि आज पूरा मानव समाज कठिन चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस के संक्रामक को रोकने और सुरक्षित रहने के लिए करोना को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का कडाई से पालन करें। कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें, घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें। आपके आस पास किसी को भी खासकर किसी भी बुजुर्ग असहाय निशक्तजन जरूरतमंद और गरीब परिवारों को किसी प्रकार की भी तकलीफ हो तो आप उसकी मदद करते ही हैं, शैलेश ने यह भी कहा कि मेरे लायक कोई भी काम हो तो जरूर बताइयेगा।