पुलिस मास्क एवम् सीनेटराईजर के अभाव में भी कर रही है 24 घंटे ड्यूटी

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : देश प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम अभियान में पुलिस की अहम भूमिका है पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सरकार के आदेशों और निर्देशों के पालन कराने 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात है आम जनता को लॉक डाउन मे अपने घर परिवार में रहने व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने समझाइश दे रही है। वाहन में पुलिस कर्मचारी मोहल्लों कालोनियों में लगातार मोबाइल गस्त कर रही है।आम जनता लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है पुलिस कर्मचारी दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए थाना एवम् चौकियों में सरकार द्वारा मास्क व सीनेटराईजर उपलब्ध नहीं करा पाई है। पुलिस थानों में सीनेटराईजर होना आवश्यक है। जनता सुरक्षित रहे अपने घरों में रहें,घर से बाहर न निकले और भीड़भाड़ को हटाने में पुलिस का अहम भूमिका होती है। छ ग के जितने भी थाना चौंकी के सभी पुलिस 24 घंटा सेवा दे रहे हैं जिनको कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए सरकार को विशेष विशेष ध्यान देने के लिए मास्क व सीनेटराईजर उपलब्ध कराने आवश्यक है।पुलिस का भी परिवार है ,एक सामाजिक इंसान है, जो ड्यूटी करने के बाद अपने घर जाता है।

छ ग में मास्क की किल्लत है। पुलिस के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को भी मास्क और सीनेटराईजर उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *