चित्रा पटेल : रायपुर : कोतवाली थाना का मामला कल रात 10:30 बजे को शासन ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया है कि दिनांक 16 मार्च से अब तक आरोपियों ने विदेश लंदन यात्रा कर आई है जिसकी जानकारी छुपाई गई , जिसके द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को उपेक्षा पूर्वक अन्य लोगों के जीवन को संकट में डाल कर शासन के निर्देशों आदेशों की अवहेलना कर कोरोना वायरस को अपने घर परिवार एवं नौकरानी ड्राइवर से छुपा कर संक्रमित रोग को जानबूझकर फैलाया गया जिस पर कोतवाली थाना ने अपराध 120 / 20 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया है।