छत्तीसगढ़ : दुर्ग , दिनाँक 22दिसम्बर समय दोपहर 03बजे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर दुर्ग के सयुंक्त तत्वाधान में कांग्रेस भवन दुर्ग में आवश्यक बैठक कल रखी गई है।जिसमे तुलसी साहू व आर. एन. वर्मा केअनुसार कल की बैठक में छ ग मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा जिले के नवनिर्वाचित विधायक रविन्द्र चौबे , अरुण वोरा, गुरु रुद्र कुमार , देवेंद्र यादव के सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की जावेगी और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जावेगी। पूर्व विधायक,पूर्व महापौर, AICC सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्यगण, NSUI, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, SC व ST प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, असंगठित कामगार, इंटुक, मछुवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कौमी एकता प्रकोष्ठ, पंचायतीराज प्रकोष्ठ, सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण, सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधिगण, त्रिस्तरीय पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधिगण, पार्षद तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।