रायपुर : मौसम वैज्ञानिक ने अलर्ट किया है कि छ ग में कही कही पानी गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और उससे लगा अफगानिस्तान के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है। अभी छत्तीसगढ़ में दक्षिण से हवा आ रही है छत्तीसगढ़ के उत्तर में पूर्वी हवा आ रही है इसके मिलन से वायुमंडल में अस्थायीत्व तो बढ़ गया है। कल उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है । दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है उसके अगले दिन 6 मार्च को उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थान और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है । 5 मार्च और 6 मार्च को उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बज्रपात के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। चूँकि वायुमंडल में स्थायित्व बढ़ गया है इसलिए गर्जन मेघ बहुत ऊंचाई तक बनने की संभावना है इसलिए जहां-जहां बहुत ऊंचाई तक गर्जन में बनेगा वहां वहां ओले गिरने की संभावना है ।