कबीरनगर थाना क्षेत्र का मामला… होम्योपैथिक डॉक्टर शादीशुदा महिला के साथ दुराचार

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीरनगर थाना का मामला है । सीएसपी सुनील शर्मा, आजाद चौक ने बताया कि  पीड़िता होम्योपैथिक की डॉक्टर है , शादीशुदा महिला डॉक्टर का आरोप है कि देवेंद्र कुशवाह नामक शख्स ने अस्पताल बनवाने का झांसा देकर उसे अपने घर बुला लिया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया । अश्लील वीडियो बनाकर उसे बार-बार अपने पास बुलाने लगा ।  जब महिला के परिजनों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी , मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ , महिला डॉक्टर के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 342, 376, 506, 384 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी अश्लील वीडियों दिखाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता था । आरोपी के दबाव के कारण पीड़िता ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी भी लगा दी, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा।  इससे तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की, उधर महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर रेप के इस मामले में आरोपी देवेंद्र कुशवाह की रिपोर्ट पर डॉक्टर के पति ,भाई और जीजा समेत अन्य के खिलाफ मारपीट का भी मामला दर्ज किया गया है। गाली गलौज और जान से मारने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर कबीर नगर थाने से मामले को कोतवाली ट्रांसफर किया गया है । अब कोतवाली थाना की टीम इस मामले की जांच करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *