युवक ने युवती को घर के भीतर ही बंधक बना लिया

Chhattisgarh

महासमुंद : महासमुंद जिले के ग्राम बेमचा  का मामला है।पुलिस के अनुसार बेमचा गांव के निवासी प्रशांत चंद्राकर का पिछले कई वर्षों से नयापारा की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती जब भी शादी की बात करती तो युवक उसे टाल देता था। यही कारण है कि शनिवार की सुबह युवती प्रशांत के घर पहुंच गई। इसी बात से नाराज युवक ने युवती को घर के भीतर ही बंधक बना लिया। युवती के हाथ-पैर रस्सी, नेवार और बिजली के तार के सहारे बांध दिए। मौके पर पहुंची टीम ने युवती को छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया। अब युवक से इस मामले में पूछताछ की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *