13 फरवरी को महासमुन्‍द में होगा…. ट्राई का कन्‍ज्‍यूमर आऊटरीच प्रोग्राम  

Chhattisgarh

 महासमुन्‍द :  भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई), द्वारा 13 फरवरी, 2020 (गुरूवार) को दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक होटल अकाशिया इन्‍न, रेलवे स्‍टेशन रोड, महासमुन्‍द (छत्‍तीसगढ़) में कन्‍ज्‍यूमर आऊटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन के तहत भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई), द्वारा दूरसंचार उपभोक्‍ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है और उनसे फीडबैक लिया जाता है । यह आयोजन दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनियों, उपभोक्‍ता संरक्षक समूहों और दूरसंचार उपभोक्‍ताओं के मध्‍य एक कड़ी की भांति कार्य करता है । इस कार्यक्रम में उपभोक्‍ता संरक्षक समूह और दूरसंचार उपभोक्‍ताओं के अलावा राज्‍य सरकार के प्रतिनिधि, दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्‍पनियों जैसे भारत संचार निगम  लिमिटेड एयरटेल, आईडिया, रिलायंस जियो, वोडाफोन आदि शामिल होंगे  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *