रायपुर : महिला बाल विकास , समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक का कल रात्रि को निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम कोसमी में आज दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री
बघेल ने ईश्वर से स्वर्गीय श्रीमती नेकिन बाई नायक के शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।