चित्रा पटेल : रायपुर : केंद्रीय विद्यालय . क्र. 2 रायपुर की छात्रा कु. श्रिया सिंह ने 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2.0 का सफल संचालन किया।


‘एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम’ के तहत उसने अंग्रेजी शिक्षक हेमंत बंजारे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन परीक्षा पे चर्चा के लिए हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर पूरा रायपुर संभाग हर्ष से उत्साहित है।
इस उपलब्धि पर उप आयुक्त सुश्री चंदना मंडल, प्राचार्या श्रीमती प्रभा मिंज, कक्षा शिक्षक बी. डी. मानिकपुरी एवं श्री दुर्गेश गोस्वामी तथा सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।