उद्योग मंत्री लखमा एवं खाद्य मंत्री भगत ने वीरांगना रानी दुर्गावती को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया

Chhattisgarh

रायपुर 24 जून 2021/ प्रदेश के उद्योग मंत्री  कवासी लखमा एवं खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड पर स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री द्वय ने कहा कि रानी दुर्गावती देश की महान वीरांगनाओं में से एक हैं जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने के लिए अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष किया। उनका साहस, शौर्य और बलिदान सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष  राजकुमारी दीवान, सदस्य  नीतिन पोटाई, सर्वआदिवासी समाज के अध्यक्ष  बी.पी.एस. नेताम, आदिवासी समाज एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *