रायपुर : दिनांक 18 जनवरी 2020 को राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम खौना में मामूली विवाद पर पत्नी पुष्पा पटेल ने अपनी पति को पटिए से मार मौत के घाट उतार दिया।
आपको बता दे कि पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोज़ शराब पीकर गाली-गलौच व मारपीट करता था। आरोपी पुष्पा ने मृतक की माँ के पास सुबह जाकर कहा कि उसका लड़का खाट में सोया था,उसे लकडी के छोटे पटिया से बांये सिर व कनपटी को 4-5 बार मारी हूं, जिससे उसे चोट लगकर खून निकल रहा था । तब मृतक की माँ पुष्पा के साथ बेटे रोमन के घर पहुँची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, रोमन अपने घर के कमरा घाट में ही मरा पडा था ,उसके बांये आंख, मस्तक में चोंट लगकर खून निकल रहा था। धरसींवा थाना पुलिस ने पुष्पा के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है व पूरे मामले की जांच कर रही है।