रायपुर 17 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा लगातार प्रदेश के थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने आज महासमुंद जिले के थाना पिथौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अवस्थी ने तीन घंटे तक थाने के विभिन्न दस्तावेजों एवं कार्यों का निरीक्षण किया। डीजीपी अवस्थी ने थाने के बेहतर कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसम को दो हजार रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया।