कर्मयोगी कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति: मूणत

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मूणत ने कहा कर्मयोगी कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है, जो पराक्रम के साथ मैदान में डटा रहा। भले ही हमें पराजय हासिल हुई है लेकिन हम जनता का दिल जीतने में सफल हुए हैं। एकात्म परिसर में आयोजित आभार बैठक में श्री राजेश मूणत ने कहा निश्चित ही हम जन भावनाओं के मुताबिक छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करने में सफल रहे हैं और हमें बिना रूके छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हर मोर्चे पर जुटे रहना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से हमें तैयार होकर विरोधियों को जमकर जवाब देना होगा। आभार बैठक को नगर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे ने भी संबोधित किया। आभार बैठक में डॉ. विद्याकांत त्रिवेदी, गोर्वधन खंडेलवाल, सत्यम दुवा,बजरंग खंडेलवाल, चन्नी वर्मा,शैलेन्द्री परगनिया, लक्ष्मी वर्मा, विनोद अग्रवाल, आसु चंद्रवंशी, अमित मैशरी, डा. उत्कर्ष त्रिवेदी, हेमेंद्र साहू, गुड्डू साहू, दुर्गा ठाकुर, पवन केशरवानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *