जांजगीर चांपा : चांपा के कन्या शाला मतदानकेन्द्र के पास मतदाताओं को एक पार्टी के खिलाफ वोट करने के लिए प्रचार करने की बात को लेकर दो पार्टी के बीच भयंकर झड़प हो गया।

सूत्रों ने बताया है कि मामला जब थाने तक पहुंचा तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। इस दौरान पुलिस के साथ भी विवाद की स्थिति निर्मित हुई। मामले में जनता जोगी कांग्रेस के इब्राहिम मेमन पर कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद देवांगन से मारपीट का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने इब्राहिम मेमन को हिरासत में ले लिया है। मार पीट का आरोप मेमन के बेटे पर भी है जिसे फरार बताया जा रहा है। घटना के चलते मतदानकेन्द्र केंद के गेट को बंद कर दिया गया था, इस दौरान अंदर जा चुके मतदाताओं ने वोट डाले जबकि वोटिंग के लिए पहुंचे अन्य मतदाता अंदर नही जा सके। जिसके चलते देरतक मतदान भी प्रभावित हुवा।