आयोग की विशेष लिंक पर भी अपडेट होंगे परिणाम..छ ग निर्वाचन आयोग

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 11 दिसम्बर 2018. छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन के परिणामों को नागरिकों तक त्वरित रूप से पहुंचाने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए राजधानी रायपुर के चुनिंदा स्थानों में डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं।
ये डिस्प्ले बोर्ड रायपुर में तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव, गुढ़ियारी क्षेत्र में गुढ़ियारी पड़ाव, राजकुमार कॉलेज के नजदीक अनुपम गार्डन एवं जयस्तंभ चौक के समीप शारदा चौक में लगाए गए हैं ।

मोबाइल, लैपटॉप और कम्प्यूटर के जरिए लोग निर्वाचन के परिणामों से लगातार अपडेट हो सके, इसके लिए भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इंटरनेट पर विशेष लिंक उपलब्ध कराया गया है। आयोग के लिंक election.cg.nic.in/trmsacelection2018 पर लाग-इन कर कोई भी व्यक्ति निर्वाचन के परिणामों से तत्काल अवगत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *