अंतागढ टेपकांड पर बनी एस.आई.टी. की ताज़ा कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रवक्ता  भगवानु नायक

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 03दिसंबर अंतागढ टेपकांड पर बनी एस.आई.टी. की ताज़ा कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रवक्ता भगवानु नायक ने कहा कि जितनी चाबी भरी सरकार ने उतना चले पवार। पहले भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार थी और आज कांग्रेस की  भूपेश बघेल की सरकार है। मंतु पवार ने समय समय पर अपना बयान बदल कर यह स्पष्ट कर दिया कि पवार सिर्फ और सिर्फ पावर के साथ है। पवार वही करते हैं जो उनके मदारी बोलते हैं।

 भगवानु नायक ने कहा कि 11 महीने में जब माननीय न्यायालय के अनेकों बार कहने के बाद भी एस.आई.टी. अंतागढ़ टेपकांड का मूल (ओरिजनल) रिकार्डिंग उपकरण ही नहीं पेश कर पाई है, तो यह सिद्ध हो गया है कि इस पूरे प्रकरण की बुनियाद ही पूरी तरह से फर्जी है: इस कूटरचित और फ़र्ज़ी टेप के स्क्रीप्ट राईटर, निर्माता और निर्देशक और कोई नहीं, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ही हैं।

 भगवानु नायक ने कहा कि एक महीने के भीतर एस.आई.टी. या तो ओरिजनल रिकार्डिंग उपकरण पेश करे या फिर आवाज का नमूना लेने का न्यायिक आदेश दिखाए, नहीं तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अंतागढ़ टेपकाण्ड के स्क्रीप्ट राईटर, निर्माता और निर्देशक के विरुद्ध अपराधिक अवमानना और झूठा अभियोजन चलाने के जुर्म में न्यायालय की शरण में जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *