दरभा घाटी में कांग्रेस पार्टी के काफिले पर हुए हमले के आरोप में सुमित्रा पुनेम को गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh

बीजापुर : राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने 2013 में छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में कांग्रेस पार्टी के काफिले पर हुए हमले के आरोप में सुमित्रा पुनेम को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस काफिले पर 25 मई 2013 को हमला किया गया था। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 25 नेता मारे गए थे। सुमित्रा के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है। वह 27 आरोपियों में से एक हैं। बाकी की तलाश जारी है।

सूत्रों के मुताबिक इस महिला को एनआईए द्वारा आज बीजापुर जिले के मनकेली से गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है क्या एनआईए की टीम आज बीजापुर पहुंची हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *