मिथुन साहू को झाडीयों के बीच कचरा में देशी कट्टा मिला

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 26.11.2019 को आर.डी.ए. कालोनी सांईनगर बोरियाखुर्द टिकरापारा रायपुर निवासी मिथुन साहू का पुत्र खेलने के दौरान कुछ घरेलू सामान को घर के बाहर पीछे की ओर झाड़ीनुमा कचरे एवं कीचड़ में फेंक दिया था।  मिथुन साहू एवं उसके परिवार के सदस्य उक्त घरेलू सामान को ढूंढ रहे थे इसी दौरान  मिथुन साहू को झाडीयों के बीच कचरा में देशी कट्टा मिला एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुये  मिथुन साहू द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, शहर रायपुर  प्रफुल्ल ठाकुर के समक्ष उपस्थित होकर कट्टा को उनके सुपुर्द किया गया। उक्त कट्टा की विधिवत जप्ती थाना टिकरापारा में की जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुये कट्टा को पुलिस के समक्ष लाकर जमा करने के फलस्वरूप रायपुर पुलिस द्वारा मिथुन साहू की प्रशंसा करते हुये सम्मानित किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि यदि किसी स्थान पर इस प्रकार की कोई वस्तु या अन्य संदिग्ध वस्तु दिखें तो एक जिम्मेदार व जागरूक नागरिक का परिचय देते हुये इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, डाॅयल 112, वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाईल के माध्यम से या स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर दें, ताकि अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *