राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना ही सभी का एक मात्र उद्देश्य ..सुशील शर्मा

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : भाटापारा-प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुशील शर्मा ने विभिन ग्रामो के काँग्रेश कार्यकर्ताओं से दूरभाष और रूबरू चर्चा कर भाटापारा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील महेष्वरी, बलौदा बाजार से जनक राम वर्मा,कसडोल से शकुंतला साहू,बिलाईगढ़ से चंद्र देव राय की जीत सुनिश्चित बताते हुये कहा कि पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र से जनता जनार्दन प्रभावित होकर भा जा पा के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग होकर जिले ही नही वरण पूरे प्रदेश में परिवर्तन का संदेश दिया है,यह संदेश किसानों,मज़दूरों,महिलाओं, युवाओ ने एक साथ मिलकर दिया है,पूरे प्रदेश में वक्त है बदलाव के नारे के साथ ही साथ परिवर्तन की लहर चल रही है,जनता ने कांग्रेस पार्टी को सत्तासीन करने का मन बना लिया है।
सुशील शर्मा ने सभी जमीनी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत का श्रेय देते हुये आभार व्यक्त कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रण प्राण से जुटने की अपील करते कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद अब देश में कांग्रेस की सरकार बनाकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना ही सभी का एक मात्र उद्देश्य होना चाहिये।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *