कृभको में  वीएसआर प्रसाद विपणन निदेशक नियुक्त

Uncategorized

नई दिल्ली : दिनांक 11 अप्रैल 2022/ वीएसआर प्रसाद को कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) का विपणन निदेशक नियुक्त किया गया है।  प्रसाद ने 1 अप्रैल 2022 को पद ग्रहण कर लिया है । विपणन निदेशक के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, वे कार्यकारी निदेशक (सहकारिता सम्पनर्क और विपणन) के पद पर सेवारत थे।

प्रसाद ने विपणन अनुशासन में विशेषज्ञता के साथ व्यावसाय प्रशासन में स्नानतकोतर (मास्टसर्स) किया है। उन्हें कृभको के विपणन विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करने का 34 वर्षों का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *