रायपुर , 15 नवम्बर 2019 / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 15 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे कैबिनेट की बैठक उनके रायपुर निवास में आयोजित की गई है । बघेल शाम 5:00 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और वहां कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 9:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।