रायपुर : दिनांक 14 नवम्बर 2019,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ़ शेख़ के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू अमृता सोरी के निर्देशन में आज रायपुर पुलिस द्वारा बाल दिवस के अवसर पर स्कूलों में जाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू के 130वीं जयंती मनाया गया।इस दौरान बच्चों को गुडटच बेडटच के संबंध में बताया गया एवं उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।कोपलवाड़ी,शासकीय बालिका आश्रम में बच्चों के खेलकुद का आयोजन किया गया।स्कूली बच्चों को थाना भ्रमण कराया गया।