रायपुर : किसानों का एक-एक दाना धान 2500 रु. प्रति क्विंटल में खरीदी पर प्रदेश सरकार द्वारा वादाखिलाफी एवं टालमटोल की नीति के कारण भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कल 15 नवंबर को एक दिवसीय धरना देकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोलने जा रही है। राजधानी रायपुर के धरना स्थल बुढ़ापारा में भारतीय जनता पार्टी रायपुर द्वारा जिला स्तरीय धरना का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने समस्त कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।