बस्तर क्षेत्र में हुई ट्रांसफर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा….एवजीदार आने पर उनको रिलीव कर दिया जाएगा

Chhattisgarh

रायपुर : छ ग के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा 3500 पुलिस भर्ती करना चाहते हैं, 800 नगर सेना, पुलिस बल की भर्ती करने चाहते हैं। उसमें बल की कमी नहीं आएगी। जिलों में पुलिस बल की भर्ती उसी जिले में रहने वाले निवासी को ही भर्ती करनी है। मैदानी जिलों में 75 की संख्या में  करेंगे और बस्तर क्षेत्रों में 100 के बजाय 400 करीबन भर्ती  करने की बात कही। बस्तर के लोग अपने क्षेत्र से परिचित हैं।

नाली नालों से बोली से परिचित रहते हैं। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा .. सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, के तरफ से 300 आवेदन हैं ,जो यहां बस्तर क्षेत्र में कोई नहीं जाना चाहते हैं। उधर सब मैदानी क्षेत्रों में जाना चाहते हैं।
पत्रकारों से पूछे जाने वाले सवाल बस्तर क्षेत्र में कोई ट्रांसफर पर रिलीव किन कारणों नहीं किया जा रहा ? पर
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा पत्रकारों को बताया कि रिलीव कर रहे हैं , एवजीदार आने पर उनको रिलीव कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *