लगातार बारिश के चलते राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी 25 की बजाय 26 सितंबर को निकलेगी : ASP कीर्तन राठौर

Uncategorized

राजनांदगांव लगातार हो रही बारिश के कारण राजनांदगांव में 25 सितंबर को प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकी को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब शहर में 26 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी।राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि झांकी समितियों की बैठक शीतला मंदिर, राजनांदगांव में आयोजित की गई।

बैठक में करीब 35 झांकी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शामिल हुए। करीब 40 से 50 लोगों की मौजूदगी में बारिश की स्थिति और झांकी आयोजन को लेकर चर्चा की गई।बैठक में भावेश बैद, गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, द्वेष वैष्णव, गणेश पवार और जैनम बैद सहित विभिन्न झांकी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने झांकी समितियों की सूची में शामिल नामों को पढ़कर सभी समितियों के प्रतिनिधियों से आयोजन की तारीख को लेकर सहमति ली।

सभी समितियों ने 26 सितंबर को झांकी निकालने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई।बैठक में रक्षित निरीक्षक और डीएसपी भी उपस्थित रहे। लगातार बारिश को देखते हुए पुलिस और झांकी समितियों के बीच समन्वय बनाकर आयोजन की नई तारीख तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *