रायपुर : दिनांक 10 नवम्बर 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 नवम्बर को नई दिल्ली से जयपुर के दौरे पर जाएंगे और वहां से देर रात 10.50 बजे रायपुर लौटेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल नईदिल्ली से अपरान्ह 3 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4 बजे जयपुर पहुंचेंगे और वहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जयपुर से रात 9 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि 10.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।