रायपुर : दिनांक 06 नवम्बर 2019, को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आरिफ एच शेख के दिशा निर्देशन में रायपुर पुलिस की अलग – अलग थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों की अलग- अलग टीम बनाकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के दौरान अलग – अलग थाना क्षेत्रों के कई स्थानों में दबिष देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर 15 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 36 सी आबकारी एक्ट, 13 व्यक्तियों के कब्जे से 163 पाव शराब जप्त कर उनके विरूद्ध धारा 34-1 आबकारी एक्ट तथा 06 व्यक्तियों के कब्जे सेे 184 पाव शराब जप्त कर उनके विरूद्ध धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।