कांग्रेस का दिल्ली कूच की तैयारियां जोरो पर

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक07 नवंबर 2019, धान के समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस के दिल्ली कूच की तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस लक्ष्य निर्धारित किया है कि 20 लाख से अधिक किसानों के हस्ताक्षरित पत्र लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना होंगे। जहां किसानों के पत्र को प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा जायेगा। प्रदेश कांग्रेस का कन्ट्रोल रूम सभी ब्लाकों, जिलाध्यक्षों, विधायकों और पदाधिकारियों से सतत संपर्क करके उनसे तैयारियों की जानकारियां ले रहा प्रदेश भर में कांग्रेस का गांव-गांव में घूमकर किसानों से हस्ताक्षर करवा रहे है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन विधायकों और पदाधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों का जायजा ले रहे है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा कन्ट्रोल रूम की टीम के साथ हर ब्लाकों पर बारीकी से नजर गड़ाये है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बताये उसे किसानों को धान की कीमत 2500 रूपये देने में क्या परेशानी है। केन्द्र घोषित समर्थन मूल्य 1815 रूपये ही दे शेष राशि तो राज्य सरकार अपने संसाधनों से देना चाहती है। तो इसमें भाजपा की केन्द्र सरकार अडंगा यह साबित करता है कि भाजपा किसान विरोधी है। जब राज्य में भाजपा को सरकार थी तब 2100 रूपये का सर्मथन मूल्य और 300 रूपये बोनस देने का वायदा कर नही दिया अब जब सरकार में नही है तो कांग्रेस की सरकार को 2500 रूपये में देने का विरोध कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *